कटिहार, अगस्त 22 -- बरारी,संवाद सूत्र। बरारी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच किलो गांजा बरामद किया है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंचल पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर रेलवे फाटक संख्या 5-बी के भीतरगामी पुल के समीप एक गड्ढे से काले रंग का बैग बरामद किया। तलाशी में बैग से पांच पैकेट गांजा बरामद किया गया। बरारी थाना के अवर निरीक्षक राजनेता कुमार एवं संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक संख्या 5-बी के भीतरगामी पुल के पास एक गड्ढे में काले रंग का बैग फेंका हुआ है। यह भी पढ़ें- रेलवे गड्ढे से पांच किलो गांजा बरामद,तस्करी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। गड्ढे से गांजा बरामद होने को लेकर पुलिस आगे की कार...