गड्ढे से खतरे में राहगीर, कार्रवाई का इंतजार
देहरादून, जून 24 -- देहरादून। चकराता रोड स्थित सैय्यद मोहल्ला, कृष्ण नगर चौक के निकट सड़क पर बना गहरा गड्ढा पिछले कई महीनों से लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे हर दिन राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में गड्ढा और अधिक खतरनाक हो जाता है, क्योंकि पानी भरने से इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग केवल औपचारिकता निभा रहा है, जबकि स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल इस गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.