गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
झांसी, जून 17 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। जयपुर से अपने गांव जा रहे 23 वर्षीय युवक का शव भानपुरा खेड़ा तिगैला के पास संदिगध परिस्थितियों में गड्ढे में मिला। कुछ दूरी पर रिश्तेदार की बाइक पड़ी थी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव चौहान की पटरियन निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान (23) बेटा मनोहर सिंह जयपुर में प्राइवेट काम करता था। बीते रोज इंटरसिटी ट्रेन से मऊरानीपुर पहुंचा था और अपने परिजनों से बात कर वहीं के वहीं रिश्तेदार विजेंद्र चौहान के यहां उसके साथ गांव पुरवा चला गया। वहां उसने भोजन किया। देर रात विजेंद्र की बाइग लकर गांव से कहीं चला गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। जिससे विजेंद्र को भी चिंता हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.