मैनपुरी, अप्रैल 16 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के देवामई के पास एक ब्रिक्स (ईंट निर्माण) पर काम करने वाले मजदूर की मासूम बेटी की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो वह बेटी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव गांव ले गए। दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम देवामई गोविंद ब्रिक्स वर्क्स पर संतोष कुमार अपने परिवार के साथ बिहार से काम करने आए हुए हैं। संतोष मंगलवार की शाम 6.30 बजे के लगभग अन्य परिजनों के साथ काम में व्यस्त था। तभी उसकी एक वर्षीय पुत्री दिव्यांशी खेलते-खेलते पास में ही पानी से भरे एक गड्ढे के पास पहुंच गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब काफी समय तक दिव्यांशी परिजनों को दि...