सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- मोतिगरपुर। थाना क्षेत्र के लामा बनकढा निवासी सुरेशचंद्र मिश्र उम्र 55 वर्ष पुत्र डॉक्टर हौसला प्रसाद मिश्र पीआर इंटर कॉलेज सेमरी मे प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। मगंलवार को घर से विद्यालय बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही उनकी बाइक मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर विरतिंहा डबल नहर की पटरी पर पहुंची तभी सड़क पर मौजूद गड्ढा अचानक सामने आ गया। बाइक का अगला पहिया गड्ढे में गया, इसके बाद चक्कर उसमें फंस गया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हाइसे में शिक्षक को गंभीर चोटें आई। उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.