औरैया, अप्रैल 21 -- बेला, संवाददाता। थाना व कस्बा बेला के बिधूना मार्ग पर सेवा हॉस्पिटल के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हुआ, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जानकारी के अनुसार रुरुकला निवासी अरविंद कुमार अपनी पत्नी सुनैना, पांच वर्षीय बेटी अदिति और चार वर्षीय बेटे रोहन के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे जैसे ही वे सेवा हॉस्पिटल के पास पहुंचे, सड़क पर बने गड्ढे में बाइक चली गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वाहन फिसलकर गिर गया। हादसे में सुनैना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अरविंद कुमार और दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। यह भी पढ़ें- सड़क के गड्ढे ने ली 38 वर्षीय महिला की जान, पांच मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.