गड्ढे में फंसी बाइक, बच्ची समेत तीन जख्मी
मधुबनी, सितम्बर 30 -- झंझारपुर। झंझारपुर के पिपरौलिया गांव के पास एनएच-27 पर मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय बालिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सीतापटी गांव निवासी रेखा देवी (40), पंकज कुमार मंडल (25) और डोलापटी गांव निवासी निभा कुमारी (12) के रूप में हुई है। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से तीनों को टेंपो से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। रेखा देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।चिकित्सकों के अनुसार, उनके कान और मुंह से लगातार खून बह रहा था तथा वह अर्धबेहोशी की अवस्था में थीं। जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर झंझारपुर में आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.