गड्ढे में फंसा सीमेंट लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा
औरैया, मार्च 22 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के चमनगंज मोहल्ला क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब झांसी से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पार्क के पास गहरे गड्ढे में फंस गया। गनीमत रही कि ट्रक की रफ्तार कम थी, जिससे वह पार्क की बाउंड्री से टकराने से बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक ओमप्रकाश ने बताया कि वह झांसी से सीमेंट लेकर फफूंद की विभिन्न एजेंसियों पर अनलोड करने जा रहा था। इसी दौरान चमनगंज क्षेत्र में सड़क की खराब हालत के कारण ट्रक असंतुलित होकर गड्ढे में जा फंसा। स्थानीय लोगों के अनुसार, चमनगंज का यह मार्ग लंबे समय से जर्जर है। इस संकरे रास्ते से भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है, जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। भारी वाहनों के दबाव के चलते यहां स्थित पुलिया भी कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.