उन्नाव, अप्रैल 2 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चकलवंशी मार्ग पर गुरुवार शाम सड़क के गड्ढे के कारण एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें पीछे बैठी वृद्धा घायल हो गई। घायल को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। औरास थाना क्षेत्र के हेतनगर गांव निवासी बब्लू पुत्र श्रीकृष्ण अपनी 65 वर्षीय नानी नवरती पत्नी स्व. प्यारेलाल को बाइक से गंगाघाट लेकर जा रहा था। जैसे ही वह जरुआखेड़ा गांव के पास पहुंचा। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक फंस गई और अचानक उछल गई। इससे पीछे बैठी वृद्धा का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और घायल वृद्धा को मियागंज अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने खराब सड़क और गड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.