बिहारशरीफ, मार्च 8 -- चंडी थाना क्षेत्र के रामपुर हॉल्ट के पास हुआ हादसा फोटो : चंडी मौत-चंडी थाना क्षेत्र के रामपुर हॉल्ट के पास रविवार को शव को देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़। चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर हॉल्ट के पास रविवार को अनियंत्रित पिकअप वाहन गड्ढे में पलट गया। हादसे में गाड़ी के नीचे दबकर चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बढ़ौना गांव निवासी जवाहर मालाकार के 50 वर्षीय पुत्र रमेश मालाकार के रूप में की गयी है। ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को हटाकर शव को बाहर निकाला गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। मुखिया अशोक शर्मा ने बताया कि रमेश दनियावां में दुकान चलाते थे। शादी-ब्याह व अन्य आयोजनों में फूलों की सजावट का काम करते थे। शनिवार को जसमत बिगहा गांव के निजी स्कूल में सजावट का काम किया था। कार्यक्रम खत्म होने के बा...