कौशाम्बी, मई 5 -- पिपरी थाने के गांधी नगर कस्बा चायल में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस चौकी चायल क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव निवासी राजकुमार पुत्र भैयालाल ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह वह अपने पुत्र नितेश, भतीजे कृष्णा व अजय और साले गोविंद के साथ बाइक से चायल कस्बे के डीहा मोहल्ला रिश्तेदारी में गया था। दोपहर में घर लौटते समय गांधी नगर मोहल्ले के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में भतीजे कृष्णा का हाथ टूट गया, जबकि चालक रा...