फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- अमृतपुर, संवाददाता। बाढ़ के दौरान राजेपुर के तिराहे के नजदीक सड़क गड्ढे में धंस गयी थी जिसे अब तक सही नहीं कराया गया है। अब इसी सड़क सेवाहन निकलते समय फंस रहे हैं। गन्ना लदे वाहन भी इधर से ही निकल रहे हैं। ऐसे में जाम लग रहा है। इससे कस्बे के लोग परेशान हो रहे हैं तो वहीं जाम में फंसकर बाहरी लोग भी परेशान हो रहे हैं। सुबह को दो ट्रैक्टर ट्राली गड्ढें में धंसी सड़क में फंस गये जिससे यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। एक दर्जन से अधिक गन्ना से लदे वाहन जाम में फंस गए। बड़े वाहन पूरी तरह से सुबह को यहां रुक गए। बदायूं की ओर से जो वाहन हरदोई और रूपापुर के लिए राजेपुर होकर निकलते हैं उन वाहन वालों को यह सड़क जोर का दर्द दे रही है। तिराहे से आगे बढ़ते ही सड़क खराब है जिससे वाहन निकालना मुश्किल है। लोड वाहन जरा सा चूकते...