गौरीगंज, मार्च 20 -- संग्रामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया को जाने वाली पक्की सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। जिससे आवागमन ही बाधित नहीं हो रहा है बल्कि दुर्घटना का कारण भी बन रहा है। इस रास्ते पर आने-जाने वाले राहगीर, मरीज, किसान व ग्रामीण परेशान हो गए हैं। राहगीरों का कहना है डामर सड़क बनते ही उखड़ने लगी थी। जो कुछ समय बाद ही पूरी तरह से जर्जर हो गई। लोगों ने सड़क का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...