गड्ढे में तब्दील मानपुर संपर्क मार्ग
गंगापार, जून 23 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर -लालापुर प्रधानमंत्री सड़क से बसहरा तरहार से मानपुर तक जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बाइक सवार तक नहीं चल पा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि लगातार आने जाने वाले वाहनों के कारण सड़क की दुर्दशा है। स्थिति यह हो गई है कि काली सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है। गांव के गुलाब ग्रामीण, महराज सिंह राठौर आदि ने शासन को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.