कोडरमा, मई 2 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने गए 10 वर्षीय छात्र की स्कूल के पीछे खेत में बने पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पाण्डेयडीह निवासी विकास साव के 10 वर्षीय पुत्र विनय कुमार उर्फ सागर कुमार के रूप में हुई है। वह विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। जानकारी के अनुसार, सागर रोज की तरह शुक्रवार को स्कूल पढ़ने गया था। मध्यान भोजन के बाद वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इसकी सूचना विद्यालय के शिक्षकों को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुट गए।
घटना की जानकारी खोजबीन के दौरान विद्यालय के पीछे खेती के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.