इटावा औरैया, जून 3 -- इटावा। बसरेहर क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर में 1 जून को गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मृत्यु हो गई थी। इन बच्चों की परिजनों को राहत के चेक दिए गए। इस दुर्घटना में राजकुमार की 10 वर्षीय पुत्री मनीषा और मनोज के 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इन्हें देवीय आपदा राहत मद से चार-चार लाख रुपए की रकम दी गई है। इसकी चेक सदर विधायक सरिता भदौरिया ने शोक संतप्त परिवार को दी। इस मौके पर एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...