सहारनपुर, मार्च 27 -- रामपुर मनिहारान। नगर के पीठ बाजार में शहरीपुल से बाईपास मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में एक ट्रक गिरने से अफरा तफरी का माहौल गया। जिससे रोड पर लम्बा जमा लग गया। जिसके कारण लोगों को बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ा। बता दे कि नगर पंचायत द्वारा शहरी पुल से बाइपास मार्ग पर नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए सड़क के एक ओर गहरा गढ्ढा खोदा गया है। गुरुवार को एक ट्रक गड्ढे में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन को बुलाकर ट्रक को गहरे गड्ढे से बाहर निकलवाया। जिसके चलते सड़क के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया। जिससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.