देवरिया, जून 11 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एक प्रापर्टी डीलर का शव बुधवार की देर रात गड्ढे में भरे पानी में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार प्रापर्टी डीलर रात में अपनी ससुराल से बाइक से अपने घर देवरिया जा रहे थे। रुद्रपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है।

प्रापर्टी डीलर की पहचान भलुअनी थाना क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया गांव के रहने वाले जितेन्द्र तिवारी (59) पुत्र जगरनाथ तिवारी की देवरिया में वार्ड नम्बर 20 पिड़रा गायत्री पुरम, राम गुलाम टोला में मकान है। जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ रहकर प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। जितेन्द्र तिवारी की मदनपुर थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के रहने वाले चन्द्रभान तिवारी के घर ससुराल है। बुधवार को अपनी पत्नी सत्यावती तिवारी को लेकर जितेन्द्र जमीरा आए थ...