गड्ढे में गिरा मासूम, तीन अस्पतालों में भटके परिजन नहीं बची जान, घंटों भटकी यूपी पुलिस
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 6 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में बीबीडी इलाके में शनिवार शाम पांच साल के बच्चे हर्षित की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बच्चा दोस्त के साथ टॉयलेट करने गया था, तभी फिसलकर नाली के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे। परिजन पहले उसे चिनहट सीएचसी ले गए, वहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने देखने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन शहीद पथ स्थित मातृ व शिशु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीह गांव निवासी बृजेश चौरसिया मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। वह वर्तमान में दुबई में हैं। परिजनों ने बताया कि बृजेश के दो बेटे हैं। यहां पर पत्नी कुसुम अपने बड़े बेटे उज्ज्वल और छोटे बेटे हर्षित (5) के साथ रहती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.