प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- पट्टी कोतवाली के अंतर्गत दोनई ग्राम पंचायत में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले। लोगों ने गड्ढे में एक युवक को बाइक समेत गिरे देखा। जानकारी के अनुसार, जलालपुर किठौली निवासी 47 वर्षीय विनोद कुमार पांडेय पुत्र राम किशोर पाण्डेय मजदूरी करने के लिए ट्रैक्टर से मड़ाई करने के लिए लिए गुरुवार रात आठ बजे घर से निकला था। देररात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच सुबह दोनई गांव के ग्रामीणों की सूचना पर इनके घर पता चला। ग्रामीणों ने पट्टी पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। हल्का दरोगा कमलेश कुमार यादव ने बताया कि...