फतेहपुर, फरवरी 12 -- विजयीपुर। विजयीपुर क्षेत्र के सिलमी गढवा गांव में महीनो पहले जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में गुरुवार को एक साइकिल सवार बुजुर्ग गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। गुरुवार गांव के ननकू गौतम खेत से सिंचाई करके साइकिल से लौट रहे थे। तभी 10 फीट गहरे गड्ढे में साइकिल लेकर गिर गए जिससे वृद्ध घायल हो गए। जेई विवेक कुमार ने बताया अगर कई दिन से गड्ढे खोदे पड़े हैं तो तत्काल भराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.