बस्ती, फरवरी 25 -- सल्टौआ। रुद्रपुर गांव के समीप पति संग बाइक पर बैठकर ससुराल से मायके आ रही महिला सड़क पर बने गढ्ढे में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया। जहां घायल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थानाक्षेत्र के कंड़जा निवासिनी सपना (30) पति दुर्गेश के साथ बाइक से सोमवार की दोपहर में अपने मायके कनेथू बुजुर्ग गांव आ रही थी। जैसे ही वह रुद्रपुर गांव के समीप पंहुची ही थी कि सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.