गौरीगंज, मई 8 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत रणवीर नगर मजरे जंगल रामनगर में नल के पास बने गड्ढे में गिरकर एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को रौनक सिंह पुत्र धीरज सिंह शाम‌ के समय खेलते हुए घर के पास स्थित नल के पास चला गया। वहीं पर एक गड्ढा बना हुआ था जिसमें पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते बच्चा उसी में गिर गया। काफी देर तक जब बच्चा दिखाई नहीं पड़ा तब परिजन ढूंढने लगे। कुछ देर बाद परिजन ढूंढते हुए गड्ढे के पास गए तो वह पानी में डूबा मिला। आनन फानन में परिजन उसे लेकर निजी क्लीनिक पर गए। यह भी पढ़ें- अमेठी फाइल संख्या 3: अंतिम फाइल जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...