मेरठ, अप्रैल 9 -- सरधना क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बुधवार देर शाम चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर हुए हादसे में घायल हुई बाइक सवार महिला की गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पति और तीन बच्चों के साथ रिश्तेदारी से लौट रही थी। मोहल्ला किला खेवान निवासी अफशा पत्नी आरिफ अपने परिवार के साथ बाइक द्वारा सरधना से खतौली की ओर जा रही थी। अटरेना और कपसाड़ के बीच चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर बने गड्ढे में पहिया फंसने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में अफशा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति और बच्चों को भी चोटें आईं।परिजन घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह सिर में गंभीर चोट के चलते उसकी मौत हो गई। हादसे में दोनों बच्चे सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.