बहराइच, अप्रैल 19 -- बहराइच, संवाददाता । एक तीन वर्षीय बेटी शनिवार को दोपहर में खेलते समय लापता हो गई। परिजनों ने उसे गांव में तलाश डाला। जब शनिवार शाम घर के बाहर पानी के गढ्ढे में मासूम का शव उतराता मिला। तो परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रानीपुर थाने के कालीपुर के मजरे गौड़रिया गांव में शनिवार दोपहर में विक्रम चौहान पुत्र जयनंदन की बेटी नेहा (3) घर के आंगन में खेल रही थी। जबकि महिलाए रसोईघर में भोजन बना रही थी। नेहा खेलते खेलते लापता हो गई। कुछ समय बाद जब नेहा आंगन व घर के बाहर नजर नही आई। तो उसकी तलाश शुरू हुई। सभी संभावित जगहो पर तलाश की गई। उसका कोई सुराग नही लगा। शाम को घर के बाहर स्थित पानी के सोख्ता गढ्ढे में मासूम का शव उतराता मिला।तो ...