गड्ढे में उछली बाइक से गिरकर मासूम घायल, गंभीर
सोनभद्र, जून 4 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाड़ी खन्ना कैम्प के पास हाइवे पर बने गड्ढे में बाइक उछलने से उस पर सवार दो वर्षीय बच्ची गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर दुद्धी से राबर्ट्सगंज जा रहा था।दुद्धी निवासी दीपक बुधवार की रात बाइक से अपनी पत्नी और दो वर्षीय बच्ची सानिया को लेकर पत्नी के मायके राबर्ट्सगंज जा रहा था। रात लगभग नौ बजे जैसे ही वह डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी के खन्ना कैंप के पास पहुंचा, मार्ग पर स्थित गड्ढे में बाइक उछल गई। इससे बाइक पर सवार दो वर्षीय सानिया नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.