समस्तीपुर, मार्च 16 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत अंतर्गत कचहरी गाछी के समीप सोमवार को करीब पौने आठ बजे रात्रि मे ईंट लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के अधलालपुर दशहरा निवासी रामचंद्र राय के रूप मे की गई है। ट्रैक्टर चालक जौनापुर के बाबा ब्रिक्स से ईंट लादकर आ रहे थे। कचहरी गाछी के समीप एक वाहन को साइड देने मे ट्रैक्टर 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। ग्रामीणों ने जेसीबी से शव निकाला, लेकिन सीएचसी मोहिउद्दीननगर में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शिवचंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...