गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, घायल
सोनभद्र, जून 16 -- घोरावल। स्थानीय नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर मंगलवार शाम सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल 35 वर्षीय राजपति पुत्र सुदामा निवासी सिरसाई घोरावल को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वह मंगलवार की शाम बाइक से जीआईसी मार्ग से होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान जर्जर सड़क में बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गया। डॉक्टर के मुताबिक उसके सिर में गंभीर चोटे आई हैं और उसका दवा उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.