सोनभद्र, जून 1 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में रविवार रात सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घोरावल के बर कन्हरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र हरिमंगल किसी काम से मिर्जापुर जिला के कलवारी क्षेत्र में गया था। देर रात्रि घर वापस लौटते समय दौरान धुरकरी गांव में निर्माणाधीन खुदाई किए हुए सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...