अलीगढ़, फरवरी 24 -- अलीगढ़। वार्ड एक नगला मान सिंह कुंवर नगर के लोगों ने मंगलवार को मोहल्ले में एक गड्ढे को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि गड्ढा सड़क किनारे मोड़ पर है, जिससे आए दिन लोग इसमें गिरते हैं। पार्षद से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं कराया गया। नगर निगम से शीघ्र गड्ढा भरवाने की मांग की है। आकाश सैनी, पवन कश्यप, आकाश कुमार, यशपाल सैनी, लक्ष्मण सैनी, राजेंद्र सैनी, अशोक शर्मा, सुमित सैनी, लव सैनी, अनोखे लाल सैनी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.