अल्मोड़ा, मार्च 8 -- नगर की सडकों पर बने गड्ढे लोगों के लिए खतरनाक हो गए हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। शनिवार रात करीब आठ बजे स्यालीधार की ओर जा रहे दीपक सिंह की बाइक जाखनदेवी के पास गड्डे की चपेट में आ गई। दीपक अनियंत्रित बाइक से गिरकर चोटिल हो गया। उसके हाथ और पांव में चोटें आ गईं। वहीं से गुजर रहे लोगों ने दीपक को उठाकर हालचाल पूछा। साथ ही बदहाल सड़कों पर नाराजगी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.