चंदौली, अप्रैल 24 -- चंदौली। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत अवैध एवं मुकदमाती मालों के विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में शनिवार को एएसपी सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार की देखरेख में सदर कोतवाली में कुल 34 अभियोगों से संबंधित 7118 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब का विनष्टीकरण कराया गया। उक्त कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में गठित टीम की उपस्थिति में थाना परिसर में संपन्न हुई। विनष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। मानक के अनुरूप जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर शराब को नष्ट किया गया। विनष्टीकृत शराब की अनुमानित कीमत लगभग 43 लाख रुपए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.