गड्ढा के जमे पानी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत
दुमका, अप्रैल 22 -- मसलिया थाना क्षेत्र के आमदहा गांव में बुधवार सुबह चापानल के समीप बना गड्ढा के जमे पानी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्ची की मौत इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल अस्पताल दुमका में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। जानकारी के अनुसार मसलिया के आमदहा गांव निवासी भूदेव राय की तीन वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी अपने घर के पास स्थित चापानल के पास बत्तख के चूजे के साथ सुबह खेल रही थी। इसी दौरान चापानल के पास स्थित गड्ढा के जमे गंदा पानी में वह किसी तरह से गिर गई। उस समय चापानल के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिसकार काफी देर तक वह पानी में ही डूबी रही। कुछ देर बाद अन्य व्यक्ति पानी लेने जब चापानल पहुंचा तो देखा की एक बच्ची पानी के गड्ढे में गिरी हुई है। हो-हल्ला करने पर संगीता कुमारी के माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.