लखीसराय, अप्रैल 7 -- सूर्यगढ़ा। निज प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के एक नंबर वार्ड के काजी टोला के गड्ढे में जलापूर्ति के लिए नलकूप गाड़े जाने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि गांव भर का गंदा पानी और कचरा इस गड्ढे में जमा होता है।बोरिंग कराने से लोगों को गंदा पानी पीना पड़ सकता है। नप के अधिकारियों से जांच-पड़ताल कर अन्य जगह बोरिंग कराने की मांग पूर्व पंसस प्रतिनिधि राजेश कुमार तथा अन्य ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...