सीतापुर, मार्च 28 -- सीतापुर। रस्योरा जाने वाले रास्ते पर इमलिया नहर कोठी पुलिया के पास सड़क पर गड्‌ढ़ा हादसों को दावत दे रहा है। इसकी मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने अभी तक नहीं कराई है। दो फीट की चौड़ाई में बन गया गड्‌ढा बाइक व साइकिल सवार राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। लेकिन फिर भी गड्ढ़ा ठीक नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...