देवघर, मई 11 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर मणिगढ़ी स्कूल के समीप मोड़ पर रविवार शाम बंगाल से शेखपुरा बिहार जा रही बीआर 01 एच एक्स 8371 नंबर की एक ऑल्टो कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार पर सवार 2 लोग बाल-बाल बचे। बताया कि उन्हें हल्की चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से चालक व एक अन्य को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...