कुशीनगर, अप्रैल 18 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद के गन्ना किसानों का मूल्य भुगतान में देरी पर महराजगंज की गड़ौरा चीनी मिल का नोटिस जारी किया है। मिल प्रबंधक पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम का यह कड़ा रुख किसान दिवस के दौरान किसान सुजीत चौरसिया द्वारा की गई शिकायत पर सामने आया है। किसान दिवस पर जिले के किसान सुजीत चौरसिया ने शिकायत की थी कि गड़ौरा चीनी मिल ने उनका गन्ना मूल्य अब तक भुगतान नहीं किया है। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी से रिपोर्ट तलब की तो सामने आया कि चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में कुल 4.97 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति के सापेक्ष देय गन्ना मूल्य 19.358 करोड़ रुपये है, जबकि अब तक मात्र 12.031 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया है। यह भी पढ़ें- गुलरिया चीनी मिल ने किया गन्ने का समस्त भु...