आरा, फरवरी 26 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय विद्युत पावर सब स्टेशन गड़हनी में आज शुक्रवार को जगदीशपुर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर गड़हनी पावर सब स्टेशन के सभी फीडर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त जानकारी कनीय अभियंता निर्मल कुमार ने देते हुए सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी काम सुबह 11 बजे तक निपटा लें, क्योंकि आज लगभग दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जगदीशपुर ग्रिड में आये दिन कुछ न कुछ गड़बड़ी आ रही थी, जिसे ले मेंटेनेंस किया जा रहा है। साथ ही कहा कि यदि चार बजे के पहले भी मेंटेनेंस कार्य समाप्त हो जाएगा, तो बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...