गड़हनी : सीएचसी के औचक निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी और स्वास्थ्य मैनेजर
आरा, अप्रैल 28 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी व प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंगलवार को प्रखंड प्रमुख विनोद सिंह यादव की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) गड़हनी का औचक निरीक्षण किया गया। उसी दरम्यान सुबह 11 बजे तक अस्पताल में न तो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे और न ही अस्पताल में स्वास्थ्य मैनेजर दिखाई दिए। इस पर प्रमुख भड़क गए और वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी अक्सर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते हैं और उनका नियमित आने का समय दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच ही रहता है। यह भी पढ़ें- गुरुआ के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में लटक रहे ताले, ग्रामीणों में नाराजगी इससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.