आरा, अप्रैल 20 -- गड़हनी, एक संवाददाता। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग स्थित गड़हनी बाजार सोमवार की देर शाम घंटों भीषण जाम से कराहता रहा और पुलिस प्रशासन बेखबर रहा। जानकारी के अनुसार जाम का मुख्य कारण ओवरटेकिंग बताया जा रहा है। सड़क जाम में दर्जनभर दूल्हों की गाड़ियां जाम में देखी गयीं। गड़हनी नया बाजार के समीप फॉरेन्सिक टीम और कई थानों की गाड़ियां जाम में अटकी रहीं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ मनचलों की ओर से गड़हनी बाजार स्थित सहिला पुल ध्वस्त होने की अफवाह फैलाई गई थी, जिस पर बाजार में तरह-तरह की चर्चा होती रही। नगरवासियों का कहना है कि बाजार पर नगर प्रशासन की ओर से पूर्व के दिनों के अतिक्रमण के नाम पर लोहे से बैरिकेडिंग कर फुटपाथी दुकानदारों के धंधे पर डंडा चलाया था। बावजूद जाम की स्थिति में सुधार नहीं दिखने से लोगों में रोष है। रात नौ ब...