आरा, जून 26 -- -990 मतदाता करेंगे मतदान, 490 पुरुष और 500 महिलाएं, पांच दिव्यांग और सात 80 वर्ष के पार -एक वर्ष पहले वार्ड पार्षद ओमप्रकाश की हुई थी मृत्यु, रिक्त स्थान पर चुनाव को प्रशासनिक तैयारी गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी के वार्ड नंबर 12 में पार्षद ओमप्रकाश कुमार के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त है। लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद उपचुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- गड़हनी : नपं के वार्ड 12 में पार्षद के लिए उपचुनाव जल्द मतदाता सूची का विखंडन निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदाता सूची के विखंडन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की अलग-अलग सूची भी तैयार कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 12 के निर्वाचि...