बांदा, मई 4 -- बांदा, संवाददाता। बबेरू से तिंदवारी मार्ग में पड़ने वाले गड़रा नाला में अब 5.23 करोड़ की लागत से लघु सेतु बनेगा। अभी यहां बारिश के समय बाढ़ में रपटे के ऊपर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन बंद हो जाता है। शासन ने बजट जारी कर दिया है और यह पुल लोक निर्माण अगले वर्ष मार्च में बनाकर तैयार करेगा। मौके पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई उड़ान मिलेगी। शासन ने बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर मार्ग पर स्थित गडरा नाले में पुल की स्वीकृत देते हुए बजट भी आवंटित कर दिया है। वर्षों से रपटे की समस्या से जूझ रहे इस इलाके के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। पुल के निर्माण में 5.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग इस लघु सेतु का निर्माण करा रहा है। जिसका कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। अब त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.