अलीगढ़, मार्च 29 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। जिले में अब तक करीब 3.15 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 2.92 लाख प्रीपेड में परिवर्तित हो गए। इसके बावजूद तकनीकी खामियां लगातार सामने आ रही हैं। सबसे बड़ा मामला डाटा फीडिंग में गड़बड़ी का सामने आया है, जिसके चलते 191 कनेक्शनों के उपभोक्ताओं को पिछले दो महीने से बिजली बिल ही नहीं मिल पाया।बताया जा रहा है कि गलत डाटा एंट्री के कारण ये कनेक्शन बिलिंग सिस्टम में सही तरीके से अपडेट ही नहीं हो सके। इसके अलावा सर्वर डाउन रहने, गेटवे की समस्या और अन्य तकनीकी खामियों के चलते भी उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि कभी बैलेंस अपडेट नह...