गंगापार, जून 29 -- मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, त्योंथर के कार्यपालन अभियंता आशीष कुमार ने वितरण केन्द्र रायपुर सोनौरी में पदस्थ दो आउटसोर्स कर्मचारियों को गंभीर शिकायतों के चलते कंपनी के कार्य से तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है। यह कार्रवाई विधानसभा क्षेत्र त्योंथर के विधायक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा 23 जून 2026 के निर्देश के बाद की गई। जारी आदेश के अनुसार, आउटसोर्स कर्मचारी अभिषेक द्विवेदी पर उपकेन्द्र पड़री में ड्यूटी के दौरान लगातार लापरवाही बरतने, बिना सूचना अनुपस्थित रहने तथा मनमाने ढंग से कार्य करने के आरोप हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...