बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली। वरिष्ठ संवाददाता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का प्रदेश भर में ब्लड सेंटरों के खिलाफ अभियान जारी है। विभाग ने बरेली समेत 14 जिलों में संचालित चैरिटेबल ट्रस्ट- सोसायटी के 36 रक्त केंद्रों की सघन जांच की। अनियमितताएं मिलने पर 7 ब्लड बैंकों में रक्त संचालन से जुड़ी सभी गतिविधियां तत्काल प्रभाव से रोक दी गईं। इसमें बरेली का भी एक केंद्र शामिल है।बरेली जिले में कुल 6 ब्लड सेंटरों की जांच की गई। इनमें लॉयन्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर, मिनी बाई-पास रोड पर गंभीर खामियां मिलने के बाद यहां रक्त संग्रह, भंडारण व वितरण से जुड़ी सभी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी गई। इसके साथ ही अंतरजनपदीय टीमों ने मुजफ्फरनगर, बरेली, इटावा, रायबरेली, मुरादाबाद, कुशीनगर, आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी व बदायूं में जांच अभियान चलाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.