बगहा, मार्च 11 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। गड़बड़ी पर अनाज उठाव करने वाले परिवहन अभिकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी सूरत में ओवरलोडिंग गाड़ियों का परिचालन नहीं होना चाहिए। अनुबंध के अनुरूप गाड़ियों का परिचालन नहीं होने पर कार्रवाई तय है। डीएम तरनजीत सिंह ने अनाजों की ढुलाई में कम गाड़ियों के उपयोग पर जुर्माना लगाने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है।वहीं डोर स्टेप डिलीवरी में एसएफसी गोदाम से लेकर डीलर के गोदाम तक अनाजों के ढुलाई की मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया है। परिवहन अभिकर्ताओं से डीलरों को अनाज तौल कर देने का निर्देश दिया गया है। ताकि गड़बड़ी की संभावना नहीं रहे। वहीं अनुबंध में शामिल गाड़ियों का ही परिचालन करने का आदेश दिया गया है। विभाग को लगातार शिकायत मिल रही है कि परिवहन अभिकर्ताओं के द्वारा जो गाड़ी नंबर अनुबंध के दौरा...