शाहजहांपुर, मार्च 20 -- शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बार संघ अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव गुरुवार को एडीएम वित्त अरविंद कुमार से मिले और गांव धुल्लिया (ब्लॉक निगोही) की सूची में 57 वोट काटे जाने की शिकायत की। साथ आए संदीप पुत्र बंधू सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद बीएलओ फरीन को सत्यापन सौंपा गया था। जांच में वोट सही पाए गए, लेकिन अंतिम सूची में उन्हें अस्वीकृत कर दिया गया। 23 दिसंबर 2025 को जारी सूची में एक भी वोट शामिल नहीं हुआ। आरोप है कि बीएलओ के रिश्तेदार के प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी के चलते गड़बड़ी की गई। मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा, जहां आदेश के बाद बीएलओ बदला गया। पुनः सत्यापन के बाद नई सूची तैयार कर तहसील से भेजी गई, लेकिन एसडीएम तिलहर स्तर पर सूची रोक ली गई। एडीएम ने मामले को गं...