मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गड़बड़ा शीतलाधाम का 15 दिवसीय गंवई मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया। मेले के पहले दिन लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने माता शीतला के चरणों में माला-फूल,नारियल,चुनरी और प्रसाद अर्पण कर आर्शीवाद लिया। मेले में समीपवर्ती मध्यप्रदेश व प्रयागराज सहित अन्य जनपद के महिला-पुरुष भक्त दर्शन पूजन करने वालों में शामिल रहे। मेले में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह व बीडीओ हलिया विजय शंकर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का प्रभण कर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आस्था एवं विश्वास की प्रतीक मां शीतला का दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र सेवटी नदी में स्नान किया और हाथ में नारियल,चुनरी,लाल पुष्पों की माला,हलवा,लप्सी,रोट आदि बनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.