मिर्जापुर, मार्च 25 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर गड़बड़ा धाम शीतला माता के दरबार में जवारियों के साथ भक्तों ने दर्शन पूजन कर मनोकामनाएं पुर्ण किया। लगभग 50 हजार से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगी। सेवटी नदी में स्नान कर पुरुष-महिला भक्त अलग-अलग कतारों में लगकर मां की झलक पाने के लिए आतुर रहे। चार बजे भोर से ही मंदिर का कपाट खुलते ही दर्शन पूजन शुरू हो गया। सैकड़ों गांव के भक्त ट्रैक्टरों पर जवारिया लेकर लोग धाम तक पहुंचे। कुमारी कन्याएं सिर पर जवारी लिए दर्शन कर सेवटी नदी में जवारी को समाहित किया। मंगला आरती के बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव दलबल के साथ महिला पुरुषों भक्तों को कतारों में लगाते रहे। महिला पुलिस गर्भ गृह में दर्शन पूजन के सहयोग में लगे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...