गड़बड़ा धाम में माता का दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
मिर्जापुर, मई 12 -- हलिया। क्षेत्र के गड़बड़ा धाम शीतला माता का दर्शन-पूजन करने के लिए जेष्ठ माह के सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर के पूजारी ने बताया कि सुबह से शाम तक लगभग चालीस हजार भक्तों ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। सोमवार को भोर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो अनवरत शाम तक जारी रहा। भक्तों के जयकारे से पूरा धाम दिनभर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी व प्रसाद हाथ में लेकर मंदिर की ओर से जाने वाली लाइन में खड़े हो गए। मां शीतला का जयकारा लगाते हुए बारी-बारी से मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर मां की चरणों में माला-फूल और प्रसाद अर्पण कर जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर के बाहर प्रसाद, फूल माला और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर चहल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.